
- बुमराह वनडे में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, उन्होंने टेस्ट में 62 और वनडे में 103 विकेट लिए
- के श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को बीसीसीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- चेतेश्वर पुजारा को 2018-19 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए दिलीप सरदेसाई पुरस्कार
Dainik Bhaskar
Jan 13, 2020, 09:26 AM IST
खेल डेस्क. तेज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने पॉली उमरीगर पुरस्कार (बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018-19) से सम्मानित किया। मुंबई में रविवार को आयोजित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड मिला। पूनम राउत को महिलाओं में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2018-19) का पुरस्कार मिला। उन्हें हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था।
DILIP SARDESAI AWARD – HIGHEST WICKETS IN TEST CRICKET- 2018-19.#NAMAN pic.twitter.com/SBZEMmUT8o
— BCCI (@BCCI) January 12, 2020
पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत और महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। अंजुम 100 वनडे खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
मंयक, शेफाली को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू पुरस्कार मिला
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के लिए मयंक अग्रवाल और शेफाली वर्मा (महिलाओं में) को सम्मानित किया गया। मयंक ने इस साल 9 टेस्ट में तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 872 रन बनाए थे। उनका औसत 67.07 रहा। वहीं, 15 साल की शेफाली ने 9 टी-20 में 222 रन बनाए।
बुमराह ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था
दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बुमराह ने जनवरी 2018 में टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। वे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में एक पारी में पांच से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते एशियाई गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 62 और वनडे में 103 विकेट लिए।
पुजारा ने 8 टेस्ट में 677 रन बनाए
चेतेश्वर पुजारा को 2018-19 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 8 टेस्ट में 52.07 की औसत से 677 रन बनाए थे।
इसके अलावा इन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया
लाला अमरनाथ बेस्ट ऑल राउंडर अवॉर्ड (2018-19) : शिवम दुबे
साल की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर वर्ग) : दीप्ति शर्मा
घरेलू क्रिकेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम : विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन





















