
गुरु गोबिंद के प्रकाशोत्सव पर तारागढ़ में भोला सिंह फूलपुर के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकाला गया जोकि गांव तंगोशाह, फेरूवाल, अलीखां, शादीपुर, खियाला मोड़, पक्खोचकक, बेगोवाल से होते भटोआ गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। रास्ते में नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल के जयघोष लगाए गए। इस मौके पर अजीत सिंह, शोभा सिंह, अमरीक सिंह, गुरदेव सिंह, सुलखन सिंह, जगदेव सिंह, जगीर सिंह, परमजीत सिंह, बलवीर सिंह, बूटा सिंह, सरपंच सोहन लाल, मलकीत सिंह, तिलक राज, मंजीत सिंह,गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।



















