
भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़
पकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले और पथराव के विरोध में भाजपा वर्करों ने टांडा में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान सरकार और प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। मंडल प्रधान अनिल गोरा की अगुवाई में पूर्व चेयरमैन जिला योजना कमेटी जवाहर लाल खुराना की मौजूदगी में भाजपा वर्करों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोरा ने कहा कि आहत करने वाले इस हमले और सिख कौम को धमकाने की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व चेयरमैन जवाहर खुराना ने कहा कि अब तो सीएए का विरोध कर रहे लोगों को पता चल गया होगा कि सीएए कितना जरूरी था। इस मौके केवल खुराना, चमन लाल शर्मा, लाला बिशन दास, संदीप खन्ना, एमसी चंदर मोहन, गुरमीत बिट्टू, पदम बेदी, ललित कुमार, विनोद खोसला, दीपक सेठी, प्रेम पडवाल, पवन ग्रोवर, ओम पुरी, कमलजीत जैन, राजीव खन्ना, बंटी, सिकंदर, विक्की, आकाश, दीपक, गोवर्धन खुराना, चरणजीत, कीमती लाल उपस्थित थे। देखें पेज -4



















