Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राष्ट्रीय स्तर के टॉप डिजाइनर्स फैशन शो के साथ चंडीगढ़ स्टाइल वीक शुरू हुआ डिजाइनर्स ने संस्कृति और सौंदर्य युक्त व ब्राइडल वियर कैप्सूल कलेक्शन पेश किये

0
494

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पंचकूला, फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, जैसे संजना जॉन, एडी सिंह, हरि आनंद, और साक्षी बिंद्रा चंडीगढ़ स्टाइल वीक के चौथे संस्करण में अपने संग्रह का प्रदर्शन करने के लिए ट्राईसिटी में हैं। स्टाइल वीक वेलकमहोटल बेला विस्टा, सेक्टर 5, पंचकूला में शुरू हो गया। आयोजकों, डिजाइनरों और शो स्टॉपर्स ने इस ईवेंट के बारे में अधिक जानकारी साझा करने के लिए मीडिया से बातचीत की।दो-दिवसीय फैशन वीक का आयोजन स्टॉर्म फैशन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो भारत की सबसे बड़ी फैशन वीक प्रोड्यूसर है।इस अवसर पर बोलते हुए, स्टॉर्म फैशन कंपनी के सीईओ गौरव शर्मा ने कहा, यह डिजाइनरों और ब्रांडों के लिए एक स्टाइल प्लेटफॉर्म है, जो उच्चवर्गीय उपभोक्ताओं को सीजन की ऑफरिंग पेश करता है। कार्यक्रम की शुरुआत एडी सिंह द्वारा डिजाइन किए गए एक खूबसूरत ब्राइडल कलेक्शन से हुई। मुंबई के इस डिजाइनर को अपने खास ब्राइडल डिजाइनों के लिए जाना जाता है। उन्होंने गाउन और ब्राइडल वियर का एक कैप्सूल कलेक्शन शोकेस किया, जिसे रेड कार्पेट से लेकर खूबसूरत दुल्हन बनने तक के लिए प्रयोग किया जा सकता है। साक्षी बिंद्रा ने कहा कि वह अपने समुद्र तट पर होने वाली शादियों और उत्सवों पर ध्यान केंद्रित करते हुए रिसॉर्ट बीयर, इवनिंग गाऊन, मूलत: ब्ल्यू, रैड गोल्ड मेटेलिक शेड का प्रयोग किया ।