Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

देश-विदेश में भी तेजी से बढ़ रही है बालअंधेपन की समस्या :डा.वी के राजू अंधेपन को रोकने के लिए बच्चे को मां का दूध और पॉस्टिक आहार देना जरूरी :डा. राजू

0
554

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। विश्व भर में तेजी से बढ़ रही अंधेपन की समस्या को रोकने के लिए के लिए बच्चे को मां का दूध और पॉस्टिक आहार व संयुक्त प्रयासों की जरूरत है। यह जानकारी अमरीका के मॉरगाटाऊन के निवासी व भारतीय मूल के प्रसिद्ध आंखों के डाक्टर वी.के. राजू ने दी।आज चंडीगढ़ ऑपथालॉजिकल सोसायटी के विशेष आह्वान पर चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय यह एक विश्व स्तरीय समस्या बन चुकी है, यदि इसकी रोकथाम के लिए अभी से यत्न शुरू न किए गए तो इसके के नतीजे भयानक रूप में सामने आएंगे।इससे पहले उनका स्वागत करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि डाक्टर राजू ने अंधेपन को रोकने के लिए फाऊंडेशन ऑफ अमरीका स्थापित की हुई है, जो पिछले 40 वर्षों से विश्व भर में अंधेपन के विरुद्ध मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि यह फाऊंडेशन 30 से अधिक देशों में काम कर रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस कार्य के बदले वी.के. राजू को 17 गोल्ड मैडल तथा 26 अन्य विश्व प्रसिद्ध अवार्डों के अलावा अनेकों ही राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान हासिल हो चुके हैं। अपनी बातचीत जारी रखते हुए डा. राजू ने बताया कि उनकी सोसायटी के साथ इस समय 600 से अधिक फिजिशियन तथा 200 से अधिक आंखों के डाक्टर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन ना सिर्फ मेडीकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जागरूक करने का प्रयत्न कर रही है, बल्कि समाजसेवी संस्थाओं तथा आम लोगों को भी अंधेपन विरुद्ध मुहिम के साथ जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सोसायटी के प्रयत्नों से अब तक हजारों बच्चों की आंखों का इलाज करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा घाना स्कूल के विद्यार्थियों की आंखों के इलाज के लिए विशेष मुहिम चलाई गई थी, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन द्वारा भारत के ग्रामीण क्षेत्र में भी दो अस्पताल स्थापित करवाए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फाऊंडेशन पंजाब तथा हरियाणा के बच्चों को अंधेपन से मुक्ति दिलाने के लिए काम कर रही है तथा जल्द ही हिमाचल प्रदेश को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने इस मीटिंग के लिए चंडीगढ़ आपथालॉजिकल सोसायटी सहित प्रसिद्ध पत्रकार प्रभजोत सिंह, पंजाब सरकार के पूर्व मीडिया सलाहकार तथा भाजपा नेता विनीत जोशी तथा समाजसेवक दविन्द्र शर्मा का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।