Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तोतली आवाज में शिबानी ने गाया- जाने कहां मेरा जिगर गया जी, रणवीर सिंह बने एल्विस प्रीस्ले

0
463

Dainik Bhaskar

Sep 07, 2019, 07:06 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. बी-टाउन सेलेब्स अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं जो चंद मिनटों में वायरल हो जाता है। इतना ही नहीं सेलेब्स के ये पोस्ट मजेदार, भावुक और सामाजिक मुद्दों से भी जुड़े होते हैं। वीकेंड फन के साथ कुछ फेमस सेलेब्स ने वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिसे बेहद पसंद किया गया। 

रील से लेकर रीयल लुक तक

  1. रणवीर बने एल्विस प्रीस्ले

    रणवीर ने शनिवार को महान गायक एल्विस प्रीस्ले के लुक को अपनाया। जहां वे स्पार्कली व्हाइट जंपसूट और टिंटेड रेट्रो ग्लास पहने नजर आए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस फनी वीडियो को 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर उनके को-स्टार्स ने भी फनी कमेंट्स किए हैं। 

     

  2. मॉडल नहीं सिंगर शिबानी

    फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और मॉडल शिबानी दांडेकर ने भी सोशल मीडिया पर अपने बचपन का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे गाने गाते हुए नजर आ रही हैं। शिबानी ने पोस्ट में लिखा है- उस वक्त मेरे पिताजी के पास नया वीडियो कैमरा आया था और मैं ही थी जिसकी वह लगातार शूटिंग कर रहे थे! हालांकि उसका रिजल्ट ये था। 

  3. समीरा ने की बीट बॉक्सिंग

    समीरा रेड्‌डी ने भी एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बच्चों के साथ बीट बॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उनकी बेटी न्यारा भी है, हालांकि वह सोती हुई दिख रही है।

     

  4. साईकिल पर सलमान

    सलमान खान भी मुंबई की बरसात के बीच सड़कों पर साईकिल चलाते नजर आए। सलमान ने पोस्ट में लिखा- बारिश में मुंबई शहर, दबंग-3 की शूटिंग लोकेशन पर जाते हुए। 

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}