
- Hindi News
- Bollywood
- Tv
- Telecast of Ram Siya Ke Luv Kush Suspended After Valmiki Community Protest in Panjab
Dainik Bhaskar
Sep 07, 2019, 08:23 PM IST
टीवी डेस्क. पंजाब के वाल्मीकि समुदाय ने टीवी शो ‘राम सिया के लव कुश’ के टेलीकास्ट के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। समुदाय ने शो का प्रसारण को बंद करने की मांग की और रविवार 7 सितंबर को बंद का आह्वान किया है। विरोध को देखते हुए पंजाब में शो का टेलीकास्ट रोक दिया गया।
खुले रहेंगे स्कूल- अस्पताल : प्रदर्शन कर रहे अक्षय राज ने कहा- “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि शो में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर और इतिहास को जाने बिना दिखाया गया है। इससे पूरे वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विरोध के दौरान केवल बाजार बंद रहेंगे। हम स्कूलों, अस्पतालों या एम्बुलेंस के सामान्य कामकाज में रुकावट नहीं चाहते हैं। हमने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर टीवी चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई एक्शन न लेने पर शांतिपूर्ण बंद का आह्वान कर रहे हैं।
निलंबन आदेश में कहा भावनाएं आहत हुईं : जिला मजिस्ट्रेट शिवदुलार सिंह ढिल्लन ने कहा- समुदाय के नेताओं ने आरोप लगाया है कि धारावाहिक वाल्मीकिजी के बारे में गलत तथ्य दिखा रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}




















