Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पाक एक्ट्रेस मेहविश हयात ने लगाया बॉलीवुड पर आरोप- हमारे ही गाने चुराकर हमें ही गालियां देते हो

0
553

Dainik Bhaskar

Aug 27, 2019, 08:41 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. पिछले दिनों रिलीज हुए गाने प्राडा को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बॉलीवुड पर गाने चुराने का आरोप लगाया है। मेहविश ने एक ट्वीट कर जुनैद जमशेद के गाने को चोरी करने की बात कही है। मेहविश ने यह बयान पाकिस्तानी मीडिया को दिया था। जिसके बाद इसे ट्विटर पर शेयर किया है। 

 

mehvish

हमें ही गालियां देते हैं, हमारे ही गाने चुराते हैं: मेहविश ने लिखा है- मुझे यह बेहद अजीब लगता है कि एक तरफ बॉलीवुड पाकिस्तान को हर मौके पर गालियां देता है। दूसरी ओर हमारे गीतों को बिना किसी स्वीकृति के चुराता रहता है। कॉपीराइट उल्लंघन और रॉयल्टी भुगतान से उन्हें कोई मतलब ही नहीं है। 

 

जुनैद जमशेद के गाने की कॉपी : प्राडा गाने को पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने ‘गोरे रंग का जमाना’ से मिलता-जुलता बताया है। ट्विटर पर कई पाकिस्तानी यूजर्स ने इसे हाईलाइट और मेहविश ने भी उनकी हां में हां मिलाई।

 

शाहरुख को भी घेर चुकी है मेहविश : कुछ दिन पहले मेहविश ने शाहरुख खान के नेटफ्लिक्स शो ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ की भी निंदा की थी। मेहविश ने लिखा था- आखिर उस बात को सही साबित किया है जिसे मैं कब से कहती आ रही हूं। एक और कमजोर और पाकिस्तान विरोधी प्रोजेक्ट। क्या हम अब जागेंगे और समझेंगे कि बॉलीवुड का एजेंडा क्या है? शाहरुख खान, देशभक्त बनिए, कोई आपको इससे नहीं रोकेगा लेकिन हमें गालियां देकर नहीं।