Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पहले टेस्ट में जीत के बाद लोकेश और अश्विन के साथ घूमने निकले विराट, अनुष्का भी थीं साथ

0
464

  • जीत के बाद साथियों के साथ घूमने निकले विराट
  • अश्विन, लोकेश और मयंक अग्रवाल भी थे साथ
  • 30 अगस्त से शुरू होगा सीरीज का दूसरा टेस्ट

Dainik Bhaskar

Aug 27, 2019, 06:25 PM IST

खेल डेस्क. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज पर मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी सेलिब्रेशन के मूड में नजर आए और एंटीगुआ के आसपास की खूबसूरत समुद्री लोकेशन्स पर घूमने निकल गए। इस दौरान कप्तान विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के अलावा टीम के अपने साथियों लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन और मयंक अग्रवाल को साथ लेकर एक याट से घूमने निकले। तो वहीं रवींद्र जडेजा ने कुलदीप यादव को अपना ट्रिप पार्टनर बनाया। ये दोनों भी वाटर स्कूटर पर मस्ती करते दिखे। इनमें से कुछ क्रिकेटर्स ने अपने फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए। बता दें की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। लोकेश राहुल ने जो फोटो शेयर किया उसमें उनके अलावा विराट-अनुष्का, रविचंद्रन अश्विन और मयंक अग्रवाल नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने ‘एंडलेस ब्लूज’ लिखा।

अश्विन ने भी उसी फोटो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘समुद्र और सूर्यास्त मिलकर घातक लगते हैं’

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव मिलकर एंटीगुआ के ‘जॉली हार्बर’ इलाके में पहुंचे..