चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।चंडीगढ़ सेक्टर -20 में स्थित गुग्गा माड़ी हनुमान मंदिर में श्री गुग्गावीर जी का प्रमुख स्थान है जिसे भक्त जन बड़े भक्ति भाव से पूजते हैं। आज यहॉ गुग्गावीर की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इसअवसर पर मंदिर परिसर को भव्य ढंग से फूलों और बिजली के बल्बों की लडिय़ों से सजाया गया।सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। गुग्गा माड़ी हनुमान मंदिर के महंत पं०किशोरी लाल ने बताया कि यह गुग्गावीर जी का प्रचीन मंदिर है। गुग्गावीर की जयन्ती हर वर्ष गुगगा नौमी को मनाई जाती है । प्रात: गुगगा जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया नये वस्त्र व श्रंगार,पूजन किया गया । खीर पूडे का प्रसाद व लंगर लगाया गया । मध्यान में वर्षा के होते हुये भी लोगों की भारी भीड़ रही।श्रद्धालुओं दर्शनार्थ आज पूरे दिन कपाट खुले रखे गये । उन्होंने बताया किश्रीकृष्ण जमाष्टमी के नक्षत्र में ही ठीक उसी समय गुग्गावीर जन्म बागड़ राजस्थान में चौहान वंश में महाराज अमृतपाल सिंह के बेटे जेवर सिंह-माता रानी बाछल के धर हुआ । रानी बाछल ने गुरू गोरक्षनाथ की सेवाभक्ति व आशीर्वाद से अभिमंत्रित गुगल प्रसादी ग्रहण कर पुत्र प्राप्त किया। इन्हें पद्म नाग देवता का अवतार माना जाता है। जन्म के बाद नामकरण के समय ही राज पुरोहित ने बताया था कि यह बालक परमार्थ के लिए कार्य करेगा और देश विदेश में सभी जाति धर्म के लोग इसे पूजेंगे। लोकोपकार के लिए यहॉ मंदिर में गुग्गावीर की चौकी व जागरण करवाये जाते हैंजिसमें सैंकड़ों लोग आकर हाजिरी भरते हैं व अपने दुख व समस्याओं को निदान करवाते हैं ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















