Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बद्दी में प्रभावी पेरेंटिंग शैली पर टॉक आयोजित

0
320

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। महिला कर्मचारियों के लिए प्रभावी पेरेंटिंग शैली पर एक टॉक अल्केमिस्ट अस्पताल, पंचकुला द्वारा एबोट फार्मा लिमिटेड, बद्दी में आज आयोजित की गई।टॉक को संबोधित करते हुए, साइकॉलजस्ट ग्लोरी के सिंह ने कहा कि आपका प्रभावी पेरेंटिंग शैली काफी हद तक आपके बच्चे के आज और आने वाले कल को प्रभावित करता है । मसलन माता-पिता कैसे अपने बच्चो की परवरिश करते है, ये काफी हद उनके बीच के संबंधो को तय करता है । हर पेरेंट्स चाहते है की उनके बच्चे हमेशा खुश रहे और तरक्की करे, इसके लिए कई माता पिता अपने बच्चो के साथ कुछ ज्यादा की सख्त हो जाते है तो कई कुछ ज्यादा ही नर्म ग्लोरी के अनुसार एक अच्छा और प्रभावी पेरेंटिंग स्टाइल स्वाभाविक रूप से नहीं आता और एक अच्छे माता पिता बनने के लिए आपको प्रभावी पेरेंटिंग शैली का पता होना भी जरुरी है।उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की परवरिश में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, जो कि बच्चे की कमजोरियों को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ताकत बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।ग्लोरी ने विभिन्न शोध आधारित स्वस्थ संचार रणनीतियों, सकारात्मक अभिभावक रणनीतियों, छोटे बच्चों में टैंट्रम प्रबंधन और बड़े बच्चों में लक्ष्य निर्धारण के महत्व को भी साझा किया।उन्होंने जोर देकर कहा कि मां को परिवार की देखभाल करने की जितनी जरूरत है, उतनी ही उन्हें खुद की देखभाल करने की भी जरूरत है।उन्होंने आज के माता-पिता के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया और कैसे वे सरल तकनीकों का पालन करके उन्हें दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर परेशान नहीं होना चाहिए।