Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बांके बिहारी के जयकाराें से गूंजे पंडाल, माखन-मिश्री का लगा भोग

0
351

शहर में शनिवार की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी मंदिर भगवान कृष्ण के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे। देर रात करीब एक बजे तक शहर की विभिन्न सड़कों पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा हुआ था। शहर बांके बिहारी के जयकारों से गूंज उठा। श्री रघुनाथ मंदिर, श्री श्याम मंदिर, श्री राम भवन, साईं मंदिर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, महादेव मंदिर, शक्ति मंदिर श्री मनन धाम, श्री दुर्गा मंदिर गीता भवन, बाबा कांशी प्रसाद शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। रात बारह बजते ही मंदिरों में घंटाल बज उठे और भगवान कृष्ण की जय-जयकार होने लगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में सेंटर इंचार्ज संतोष दीदी के नेतृत्व में जन्माष्टमी उत्सव हुआ। कार्यक्रम में राइस मिल्स के अध्यक्ष रामपाल बांसल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और रीबन काटने व दीप प्रज्जवलित करने की रस्म अदा की। नन्हें-मुन्हें बच्चे राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण व अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे मनमोह रहे थे। कृष्ण झूले की झांकी श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संस्थान की ओर से बहन संतोषी ने मुख्य मेहमान को सम्मानित भी किया। इस मौके कश्मीरी लाल, राजिंदर गिरधर, राजेश कक्कड़, राजेश चुघ, सतपाल, सुखपाल कक्कड़, माधो सिंह बीकानेर वाले, समेत अन्य भी मौजूद थे। श्री रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालु नन्हें कान्हा को झूला झुलाते नजर आ रहे थे। यहां भी विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षण झांकियां सजाई गईं। मंदिर को जगमगाती लडिय़ों व फूलों के साथ सुंदर ढंग से सजाया गया था। इस मौके अशोक तेरिया, नीला कुब्बा, सुभाष गुंबर, सुभाष ग्रोवर, टीटू बिरला, कुशल गिरधर, राज खुराना, पवन तनेजा, पं. आदेश शर्मा ‘’मन्नू’ समेत अन्य भी मौजूद थे। श्री श्याम मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से भगवान कृष्ण का गुणगान किया गया। इस मौके जीवन शर्मा, बृज लता शर्मा समेत अन्य भी मौजूद थे। श्री राम भवन में भी आकर्षण झांकियां सजाई गईं। वहीं राधा-कृष्ण का गुणगान हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सहूलियतों के लिए बढिय़ा प्रबंध किए गए थे। शहर के अन्य मंदिरों में भी देर रात तक श्रद्धालु दर्शन को उमड़े रहे। विभिन्न जगह तरह-तरह के अटूट लंगर चलते रहे।



श्रीकृष्ण राधा के स्वरूपों को किया सम्मानित

फिरोजपुर|अमृतवेला प्रभात सोसायटी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण व राधा के स्वरूपों को जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिन नारंग, प्रदीप चानना, परमवीर शर्मा, मंगत राम शर्मा, साहिल चोपड़ा, मोहित कुमार, हन्नी प्रभाकर, प्रविंद्र बिंटा, वरूण कुकरेजा आदि उपस्थित थे।

वेलफेयर क्लब ने अंधविद्यालय में मनाई जन्माष्टमी

फिरोजपुर|फिरोजपुर वेलफेयर क्लब ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व स्थानीय अंधविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन बबलजीत, प्रधान प्रवीण मल्होत्रा व महासचिव राजू खेड़ा ने अंधविद्यालय के लोगों के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए व उपस्थित बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। इस मौके पर रमेश सेठी, कुलदीप मैनी, अरूण शर्मा, संजीव शर्मा, मनमोहन कालिया, प्रवीण सचदेवा, विजय बजाज आदि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मंदिर के लिए दिए 51 हजार रुपए

गुरु हरसहाए|जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर के प्रसिद्ध मंदिर श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार रात जन्माष्टमी के मौके पर पंजाब के कैबिनेट खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशेष तौर पर पहुंचे। जिन्होंने मंदिर को 51 हजार रुपए नकद राशि दी। कृष्ण मंदिर के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहरवासियों के सहयोग से जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान कृष्ण जी और राधा जी की झांकियां पेश की गई और उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजा कुमार, आत्मजीत सिंह डेविड, अमन दुग्गल, बुड चंद बिंद्रा, मदन मोहन कंधारी, उडीक बिंद्रा, सिमु पासी, निशु दाहूजा, सोनू मोगा, नसीब संधू, सुरिंदर वोहरा व अन्य मौजूद थे।

ब्रह्माकुमारी आश्रम

फिरोजपुर|फिरोजपुर कैंट स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को झूले में सजाया गया था। लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन बीके ऊषा बहन ने श्री कृष्ण की जीवनलीला पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार विभिन्न मंदिरों में रात के 12 बजे श्री कृष्ण का जन्म दिवस मनाया गया। कहीं पर मटकी फोड़ी गई तो कहीं पर केक काटे गए। छोटे-छोटे बच्चे श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सज कर आए हुए थे।