Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सेना के लेफ्टिनेंट ने 1200 किमी की रेस 90 घंटे में पूरी की, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

0
388

पेरिस/नई दिल्ली. भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी पहले ऐसे सर्विंग जनरल बन गए हैं, जिन्होंने फ्रांस की सबसे पुरानी 1200 किमी लंबी रेस लगातार 90 घंटे साइकिल चलाकर पूरी की। 56 साल के अनिल ने यह रेस 23 अगस्त को पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस के बीच पूरी की।

रेस में भारत समेत 60 देशों के 6500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें भारत के 367 लोग शामिल हुए। इनमें से केवल 80 अरडोस ट्रैक को पूरा कर पाए। बाकी बीच में ही रेस छोड़कर चले गए। यह साइक्लिंग इवेंट सबसे कठिन रेसों में एक है। क्योंकि रेस के दौरान प्रतिभागियों को टुकड़ों में 31000 फीट तक की ऊंचाई चढ़नी होती है, जो माउंट एवरेस्ट फतह करने के बराबर है। प्रतिभागी को करीब चार दिन तक बिना सोए इस रेस को पूरा करना पड़ता है। यह उपलब्धि हासिल कर अनिल पुरी भारत के उन छह सेना अधिकारियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने करिअर के दौरान कम से कम 1000 किमी बिना रुके लगातार साइक्लिंग की है। 

मनुष्य का दिमाग अच्छी मशीन, जिसे उत्साहित रखने की जरूरत: अनिल पुरी
रेस पूरी करने के बाद अनिल पुरी ने कहा- ‘मनुष्य का दिमाग एक बहुत अच्छी मशीन है। जिसे उत्साहित रखने की जरूरत होती है। यह उत्साह बदलाव से आता है। हमें अपने दिमाग को उत्साहित करने के लिए हर तीन से पांच साल में भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में अपने हितों और शौक को बदलने की जरूरत होती है। घटनाक्रम का पूरा अनुभव रोमांचक था, क्योंकि यह आपको सिखाता है कि प्रकृति पर आप कभी विजय प्राप्त नहीं कर सकते।’
 

रेस के दौरान 35 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच मौसम का सामना करना पड़ा 
यह रेस काफी कठिन होती है, ‘‘क्योंकि रेस के दौरान प्रतिभगियों को कई बिंदुओं पर 35 से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच की मौसमी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दोनों दिशाओं से आने वाली तेज हवाएं लगातार प्रतिभागियों के शारीरिक धीरज को चुनौती देती रहती हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा- ‘हम भारतीय पहाड़ी इलाकों पर साइकिल नहीं चलाते हैं। हमारे ज्यादातर शहर समतल हैं। इसलिए मांसपेशियों के खराब विकास के कारण हम आसानी से थक जाते हैं।’’