Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में देशप्रेम के गीतों और भाषणों से दी करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

0
309

नवांशहर | गांव करीहा में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में करगिल दिवस के उपलक्ष्य में पैट्रियॉटिक ग्रुप सांग एक्टीविटी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैंब्रिज स्कूल के अलावा गुरू रामदास इंटरनेशनल स्कूल मल्लपुर, भगवान महावीर पब्लिक स्कूल बंगा, डैरिक इंटरनेशनल स्कूल बंगा और अन्य कई स्कूलों के बच्चों ने भाग धार्मिक व सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया। ॉ

कार्यक्रम में प्रिंसिपल हरविंदर कौर, वसुधा जैन और सीमा मुख्य मेहमान थे। करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा आस्था ने अपने विचार भाषण के रूप में व्यक्त किए।

इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत की स्वतंत्रता, समानता, अखंडता, प्रभुसत्ता व धर्म निरपेक्षता, देश को हराभरा व स्वच्छ बनाए रखने की शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने मेरा हिंदोस्तान.., भारत मेरा भारत.., ये गुलिस्ता हमारा.., गीत खुशी के गाओ गीत गाए। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया वालिया ने सभी मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में देश प्रेम के गीत गाते हुए विद्यार्थी। -भास्कर