Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चांदपुर रुड़की के इंद्रजीत सिंह की आंखें भरेंगी दो अंधेरी जिंदगियों में उजाला

0
370

Nawashahar News – गांव चांदपुर रुड़की के इंद्रजीत सिंह की मरणोपरांत दान दी गई आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगी। नेत्रदान…

Bhaskar News Network

Jul 30, 2019, 09:40 AM IST

गांव चांदपुर रुड़की के इंद्रजीत सिंह की मरणोपरांत दान दी गई आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगी। नेत्रदान संस्था नवांशहर के महासचिव र| कुमार जैन ने बताया कि पंजाब रोडवेज नवांशहर के ड्राइवर इंद्रजीत सिंह (51) का पिछले दिनों निधन हो गया था। जिसके बाद इंद्रजीत सिंह के नजदीकी चौधरी हरअमरिंदर सिंह रिंकू (पूर्व चेयरमैन ब्लाॅक समिति सड़ोया) और समाज सेवक बलविंदर नानोवाल ने उनके परिवार के साथ विचार-विमर्श करके मृतक के नेत्र दान करवाने का फैसला लिया ताकि इन नेत्रों से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ सके। पारिवारिक सहमति के बाद उन्होंने नेत्रदान संस्था के सदस्यों के साथ संपर्क किया। इसके बाद नेत्रदान संस्था नवांशहर के सहयोग से पुनर्जोत आई बैंक लुधियाना ने मृतक के नेत्र प्राप्त किए। यह नेत्र दो जरूरतमंदों को एक-एक लगा दिए जाएंगे। इस मौके किशनी देवी, शिंदो देवी, अमरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, नरंजनजोत सिंह, सरपंच बिंदर कुमार, पंच परमजीत सिंह, धर्मचंद बिट्टू, रोशन लाल, महिंदर पाल, धनपत राय, यशपाल सिंह हाफिजाबादी, गुरनाम सिंह, लखवीर सिंह आदि मौजूद थे।

नेत्रदानी इंद्रजीत सिंह के पारिवारिक सदस्य पुनर्जोत आई बैंक लुधियाना के सदस्यों को नेत्र सौंपते हुए। -भास्कर

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}