
Dainik Bhaskar
May 16, 2019, 09:18 AM IST
- 2.2 करोड़ में बिके बेयरस्टो ने सीजन में 445 रन बनाए, वे टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल
- सबसे महंगे 6.4 करोड़ रु. में बिके कॉलिन इनग्राम के 184 रन, एक रन 3.48 लाख रुपए का पड़ा
खेल डेस्क. आईपीएल के 12वें सीजन के लिए 8 फ्रैंचाइजीस ने 15 बल्लेबाजों को खरीदा था। इनमें सबसे महंगे कॉलिन इनग्राम बिके थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, दिल्ली के लिए वे महंगा सौदा साबित हुए। उन्होंने 12 मैच में 184 रन बनाए, यानी उनका एक रन करीब 3.48 लाख रुपए का पड़ा। वहीं, हनुमा विहारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए महंगे साबित हुए। उनका एक रन 50 लाख रुपए का पड़ा। वहीं, जॉनी बेयरस्टो सबसे किफायती रहे।
हनुमा ने 2 मैच में कुल 4 रन बनाए, बेयरस्टो ने एक शतक भी लगाया
-
एक करोड़ से ज्यादा कीमत पर खरीदे गए बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा निराश हनुमा विहारी ने किया। हनुमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्हें 2 मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वे कुल 4 रन ही बना पाए। दिल्ली को उनका एक रन 50 लाख रुपए का पड़ा।
-
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो को खरीदने के लिए 2.2 करोड़ रुपए खर्च किए। बेयरस्टो ने अपने चयन के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने 10 मैच में 55.62 के औसत से 445 रन बनाए। उन्होंने एक शतक भी लगाया। उनके एक रन की कीमत 49438 रुपए रही।
-
सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाज खरीदने वाली बेंगलुरु आखिरी नंबर पर रही
इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों (शिमरॉन हेटमायर, हिम्मत सिंह, हेनरिक क्लासेन, देवदत्त पडिक्कल) को खरीदा था। बेंगलुरु प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। वह अंक तालिका में आखिरी नंबर पर रही। नीलामी में मुंबई इंडियंस ने किसी भी बल्लेबाज को नहीं खरीदा और वह चैम्पियन भी बनी।
-
पंजाब ने बल्लेबाजों को खरीदने में सबसे ज्यादा 9 करोड़ रुपए खर्च किए
टीम खिलाड़ी (बल्लेबाज/विकेटकीपर) कितने में खरीदा (रुपए में) चेन्नई सुपरकिंग्स ऋतुराज गायकवाड़ 20 लाख दिल्ली कैपिटल्स कॉलिन इनग्राम 6.4 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स हनुमा विहारी 2.0 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स अंकुश बैंस 20 लाख किंग्स इलेवन पंजाब प्रभसिमरन सिंह 4.8 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब निकोलस पूरन 4.2 करोड़ कोलकाता नाइटराइडर्स निखिल शंकर नाइक 20 लाख राजस्थान रॉयल्स मनन वोहरा 20 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शिमरॉन हेटमायर 4.2 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हिम्मत सिंह 65 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेनरिक क्लासेन 50 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु देवदत्त पडिक्कल 20 लाख सनराइजर्स हैदराबाद जॉनी बेयरस्टो 2.2 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद ऋद्धिमान साहा 1.2 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद मार्टिन गुप्टिल 1.0 करोड़ -
किंग्स इलेवन पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे एक मैच में खेले। हालांकि, उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। वे 16 रन ही बना पाए। पंजाब को उनके एक रन की कीमत 30 लाख रुपए पड़ी।
-
पंजाब ने निकोलस पूरन को भी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने 7 मैच में 28 के औसत से 168 रन बनाए। इस हिसाब से उनका एक रन 2.5 लाख रुपए का पड़ा।
-
बेंगलुरु ने हेटमायर को 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसने उन्हें 5 मैच में खेलने का मौका दिया। हेटमायर ने कुल 90 रन बनाए। इसमें उनके 75 रन एक ही मैच के थे, यानी बाकी 4 मैच में वे सिर्फ 15 रन ही बना पाए। टीम को उनका एक रन 4.67 लाख रुपए का पड़ा।
-
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऋद्धिमान साहा को 1.2 और मार्टिन गु्प्टिल को एक करोड़ रुपए में खरीदा था। साहा ने 5 मैच में 17.2 के औसत से 86 रन बनाए। गुप्टिल को 3 मैच ही खेलने को मिले। उसमें उन्होंने 27 के औसत से 81 रन बनाए। साहा का एक रन 1.39 लाख, जबकि गुप्टिल का एक रन 1.23 लाख रुपए का पड़ा।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}