Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सुबह-सुबह विराट कोहली से लेकर दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, देखिए तस्वीरें

0
207

Dainik Bhaskar

May 12, 2019, 09:38 AM IST

  • लोकसभा के छठे चरण में हो रहा हैं हरियाणा में मतदान, सुबह 7 बजे से दिखा मतदाताओं में क्रेज

पानीपत। लोकसभा चुनाव का हरियाणा में सुबह 7 बजे से ही क्रेज देखने को मिला। आम लोगों से लेकर चर्चित हस्तियां भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुड़गांव में मतदान किया। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर मतदान करने के लिए चंडीगढ़ से शताब्दी में रवाना हुए। 

कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय यादव ने गुड़गांव में परिवार सहित मतदान किया। वहीं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने पत्नी और मां नैना चौटाला के साथ वोट डाला। कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ भिवानी में मतदान किया। विधायक कर्णदेव काम्बोज और कृष्ण मिड्ढा ने भी मतदान किया। 

कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने अपनी पत्नी व बेटे भव्य बिश्नोई के साथ वोट डाला। राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह व पुत्रवधु के साथ मतदान किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी मतदान किया।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}

Recommended News