Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

2 हफ्ते से कंपकंपाती ठंड के बाद धूप से राहत, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, अब सिर्फ बूंदाबांदी

0
405

  • करनाल, अम्बाला, पानीपत समेत कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंचा 
  • नारनौल 1.30 न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा, दिन का पारा फरीदाबाद में 22.60
  • पंजाब में आज बादल, हिमाचल में 8 तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Dainik Bhaskar

Jan 03, 2020, 08:48 AM IST

पानीपच. प्रदेश में गुरुवार को अच्छी धूप खिली। इसके कारण दो हफ्ते से पड़ रही कंपकंपा वाली ठंड से राहत मिली। करनाल, पानीपत व अम्बाला में दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। यहां पारा 21 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद में तो यह 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, रात का पारा भी भिवानी में 6.3 डिग्री पहुंचा। नारनौल में यह सबसे कम 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में यह 3 डिग्री से ऊपर रहा। सुबह हवा चलने से धुंध कम ही छाई। दोपहर बाद कई जिलों में बादल छा गए।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है। यह उत्तर की ओर निकल गया है। हालांकि, 3 व 4 जनवरी को बीच-बीच में बादल छाने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर व पश्चिम हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। बड़ी बारिश के आसार नहीं है। उधर, पंजाब में भी धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यह पटियाला में सबसे ज्यादा 21 डिग्री रहा। यहां अगले 24 घंटे में बादल व धुंध छाने के आसार हैं। हिमाचल में 8 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

शिमला में बूंदाबांदी हुई और चूड़धार में बर्फबारी

हिमाचल के शिमला व आसपास के इलाकों में गुरुवार देर शाम बूंदाबांदी हुई। सिरमौर के चूड़धार में 7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य इलाकों में ठंड का कहर जारी है। कुफरी में माइनस 2, मनाली में माइनस 1, केलांग में माइनस 11 व कल्पा में माइनस 3 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल के मैदानी इलाकों में 8 जनवरी तक बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।