Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

19 से 22 तक दशहरा ग्राउंड में दिव्य गीता सत्संग, स्वामी ज्ञानानंद करेंगे प्रवचन

0
414

Yamunanagar News – यमुनानगर | दशहरा ग्राउंड में 19 से 22 दिसंबर के दिव्य गीता सत्संग को लेकर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता…

Dec 16, 2019, 08:37 AM IST

यमुनानगर | दशहरा ग्राउंड में 19 से 22 दिसंबर के दिव्य गीता सत्संग को लेकर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार की सेक्टर-17 के निजी रेस्त्रां में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता लाला अमरनाथ बंसल ने की। इसमें बताया गया कि सत्संग में स्वामी ज्ञानानंद महाराज रोज साढ़े तीन से छह बजे प्रवचन करेंगे। सत्संग को लेकर बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों ने ड्यूटी बांटी। सत्संग के दौरान सभी तरह की व्यवस्थाओं के प्रबंध की समीक्षा की गई। 22 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर में ह्रदय, घुटनों व शुगर की जांच होगी। समिति प्रधान भारत भूषण बंसल ने बताया कि 22 दिसंबर को शाम चार बजे 151 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क मासिक राशन बांटा जाएगा। मौके पर जितेंद्र गुप्ता, हनुमान प्रसाद, नीरज कालड़ा, राज सलूजा, विजय मदान, अनिल महेंद्रू, योगेश ढल, अनिल छाबड़ा, नितिन पुनैनी, जितेंद्र गांधी, केवल कृष्ण सैनी, राम कुमार शर्मा, रामसेवक, राजपाल कांबोज, राकेश ओबराय, नरेंद्र छाबड़ा, सुधीर वैध, गाैतम छाबड़ा मौजूद रहे।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}