Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

100 से अधिक घोड़े लगाएंगे चंडीगढ़ हॉर्स शो में चारचांद

0
292

100 से अधिक घोड़े लगाएंगे चंडीगढ़ हॉर्स शो में चारचांद

– द रेंच द्वारा सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित होगा चंडीगढ़ हॉर्स शो

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के निवासियों के लिए फेस्टिवल सीजन और भी अधिक रोमांचक होने जा रहा है।  सिटी ब्यूटीफुल में ‘चंडीगढ़ हॉर्स शो’ 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित अश्वारोही क्लब ‘द रेंच’ द्वारा यह शो आयोजित हो रहा है, जहां 100 से अधिक घोड़ों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों के प्रतिभागी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में चंडीगढ़ हॉर्स शो की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ हॉर्स शो के एग्जीक्यूटिव लीडर दिलप्रीत सिद्धू ने बताया कि शो का उद्धघाटन चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही शो के आखरी दिन पंजाब के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डीजीपी पंजाब इक़बाल प्रीत सिंह सहोता मुख्य अतिथि के तौर पर पधारेंगे। यह शो जंपिंग और टेंट पेगिंग इवेंट होगा साथ ही इसे इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया [ईएफआई] के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर एग्जीक्यूटिव लीडर ऑफ सीएचएस दिलप्रीत सिद्ध, सरबुलंद सिंह मान, आशना विनोद गुप्ता, गुरशेर सिंह बादल कोऑर्डिनेटर द रेंच, अमानत चहल, हरजिंदर खोसा द रंच के स्पोर्ट्स इवेंट कोऑर्डिनेटर , दीपिन्दर बराड़ एडमिनिस्ट्रेटिव लीडर और मेहताब सिंह गिल उपस्थित रहे।

द रेंच के चीफ कोऑर्डिनेटर गुरशेर ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि शो का मूल मकसद सभी आयु वर्ग के लोगों में घुड़सवारी के खेल को बढ़ावा देना है। खेल के रूप में घुड़सवारी पश्चिमी देशों में काफी आगे है लेकिन इसे अभी भी भारत में उस स्तर तक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। चंडीगढ़ हॉर्स शो के जरिए पंजाब और ट्राईसिटी में घुड़सवारी को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।

चंडीगढ़ हॉर्स शो में भारतीय नौसेना, चंडीगढ़ पुलिस, हरियाणा पुलिस, गुड़गांव हॉर्स क्लब, पीएपी पंजाब, बुड्डा दल स्कूल पटियाला, वर्धिनंद हॉर्स अकादमी आदि की टीमें हिस्सा लेंगी। इस शो में फूड स्टॉल, बच्चों के लिए खेल, घुड़सवारी आदि के जरिए एक कार्निवल का अनुभव  दिया जाएगा।