Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

1 मई, मानेसर। मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड 19 में नगर निगम मानेसर के पहले मॉडल रोड का शिलान्यास किया। जयसिंह चैक से स्वास्तिक स्टोर तक करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड के निर्माण पर नगर निगम की ओर से 3 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य 6 महीनों में पूरा होगा। इस मॉडल रोड पर दोनों तरफ नाला, फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ग्रीनरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस रोड पर फैंसी लाइटें लगाई जाएगी। फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह पर बेंच, पूरे स्ट्रेच पर बीच में कहीं पर भी कट नहीं होगा। सीसीटीवी भी इंस्टॉल किये जाएंगे। शुक्रवार को वार्ड 19 में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद रवि यादव भी मौजूद रहे। मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि निगम नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है। यह हमारा पहला मॉडल रोड है, जो वार्ड 19 को आधुनिक रूप देगा। जयसिंह चैक से स्वास्तिक स्टोर तक यह रोड न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि जल निकासी की समस्या भी दूर करेगा। दोनों तरफ नाले और फुटपाथ से पैदल यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी और सीसीटीवी से अपराध पर भी नियंत्रण होगा। निर्माण करने वाली एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस काम को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक सहित अन्य कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

0
18

 

1 मई, मानेसर। मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड 19 में नगर निगम मानेसर के पहले मॉडल रोड का शिलान्यास किया। जयसिंह चैक से स्वास्तिक स्टोर तक करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड के निर्माण पर नगर निगम की ओर से 3 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य 6 महीनों में पूरा होगा।
इस मॉडल रोड पर दोनों तरफ नाला, फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ग्रीनरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस रोड पर फैंसी लाइटें लगाई जाएगी। फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह पर बेंच, पूरे स्ट्रेच पर बीच में कहीं पर भी कट नहीं होगा। सीसीटीवी भी इंस्टॉल किये जाएंगे। शुक्रवार को वार्ड 19 में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद रवि यादव भी मौजूद रहे। मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि निगम नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है। यह हमारा पहला मॉडल रोड है, जो वार्ड 19 को आधुनिक रूप देगा। जयसिंह चैक से स्वास्तिक स्टोर तक यह रोड न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि जल निकासी की समस्या भी दूर करेगा। दोनों तरफ नाले और फुटपाथ से पैदल यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी और सीसीटीवी से अपराध पर भी नियंत्रण होगा। निर्माण करने वाली एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस काम को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक सहित अन्य कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।