Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हैप्पी स्कूल के रूप में रोटरैक्ट क्लब ने सरकारी स्कूलों के नवीनीकरण व धन जुटाने हेतु नृत्य कार्यशाला आयोजित की

0
477

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। युवा-संचालित संगठन रोटरैक्ट क्लब, चंडीगढ़ हिमालयन, जो अपने मूल संगठन रोटरी क्लब हिमालयन रेंजिज़ के तहत वंचितों के उत्थान के लिए काम करता है, द्वारा वार्षिक कार्यक्रम सालसा स्लैम का आयोजन किया गया। इस बार यह इस इवेंट का ग्यारहवां सीजऩ था। यह 3-दिवसीय नृत्य कार्यशाला रोटरैक्टर ओंकार सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई व इसकी अध्यक्षता रोटरैक्टर राघव गोयल तथा रोटरैक्टर सान्या सोनी ने की। कार्यक्रम वरुण डी.एस. राणा के मार्गदर्शन में किया गया था, जो इस नृत्य कार्यशाला के कोरियोग्राफर थे। नृत्य कार्यशाला प्रतिभागियों के बीच एक प्रतियोगिता के साथ समाप्त हुई तथा विभिन्न श्रेणियों के तहत बेस्ट डांसर्स, बेस्ट ड्रेस्ड आदि पुरस्कार दिए गए। इस कार्यशाला का उद्देश्य हैप्पी स्कूल के रूप में क्लब द्वारा अपनाए गए सरकारी स्कूलों के नवीनीकरण के लिए धन जुटाना था।