Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हिमाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई प्रदान की ।

0
464

चंडीगढ़, 12 जनवरी, 2021: हिमाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई प्रदान की ।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत केवल भाजपा की जीत नहीं बल्कि जनता की जीत है । जनता ने जिस प्रकार से हिमाचल में जयराम ठाकुर की मौजूदा सरकार पर विश्वास जताया है । वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यों को देखते हुए उनमें विश्वास जताया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में कसौटी पर खरी उतरी है । उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नापाक इरादे से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया, जबकि जनता ने भाजपा के पक्ष में सुना कर उनके नापाक इरादों पानी फेर दिया । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 414 स्थानीय निकायों में से भारतीय जनता पार्टी के 221 प्रत्याशियों की जीत से हिमाचल प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ । उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के विश्वास पर कसौटी पर खरा उतरेगी।