Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हार्ट अटैक का इलाज गोल्डन ऑवर में हो, तो जान बचने की संभावना 98 प्रतिशत; डॉ. आर.के. जसवाल

0
281

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। डॉ.आर.के.जसवाल, डीएम कार्डियोलॉजी, डायरेक्टर कार्डियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने कहा कि अगर दिल का दौरा पड़ने के पहले दो घंटे के भीतर मरीज का इलाज किया जाता है, तो 98 प्रतिशत तक बचने की संभावना है। उन्होंने सभी लोगों से ‘गोल्डन ऑवर’ के बारे में अधिक जागरूक होने की अपील की। उन्होंने एक मरीज और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया था ताकि आम लोगों को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पडऩे से बचाया जा सके और वे इसके बाद एक बेहतर जिंदगी जी सकें। रविवार को होटल ताज में पूरे रीजन से 400 से अधिक मरीजों ने जागरूकता सेशन में हिस्सा लिया, जिसमें उनके साथ पोस्ट-ऑपरेटेड मरीज भी शामिल हुए। डॉ.जसवाल ने कहा कि हार्ट अटैक (दिल का दौरा) हमारे देश में नंबर एक हत्यारा है, जो सबसे अधिक लोगों की जान लेता है। हमारे देश में हर तीसरी मौत हृदय रोगों के कारण होती है। दिल के मरीजों में से अधिकांश की मौत हार्ट अटैक आने के बाद (गोल्डन ऑवर) की शुरुआत के बाद पहले दो घंटों के दौरान हार्ट की मांसपेशियों को होने वाली क्षति के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘दुर्भाग्य से कई रोगियों को या तो साइलेंट (मूक) दिल का दौरा पड़ता है या उनमें कम से कम लक्षण होते हैं, जिन्हें आमतौर पर अनदेखा किया जाता है। यहां तक कि हमारे देश में दिवंगत हस्तियों की भी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई क्योंकि वे लक्षणों को पहचान नहीं सके।डॉ. जसवाल ने आगे कहा कि ‘‘हमारे पास आने वाले रोगियों में से अधिकांश को पहले ही काफी अधिक देर हो चुकी होती है और जब तक वे हमारे पास आते हैं, तब तक उनके हृदय की मांसपेशियों का अधिकांश हिस्सा पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाता है। आज के समय में यदि कोई मरीज अपने लक्षणों का पता लगाने में सक्षम है और गोल्डन ऑवर में हमारे पास पहुंचता है, तो हमारे पास एफ.एफ.आर., इमेजिंग तकनीक जैसे ओ.सी.टी. जैसी एडवांस्ड तकनीकें हैं, जिनकी मदद से हार्ट अटैक का मुकाबला किया जा सकता है। रोटाब्लेशन भी एक महत्वपूर्ण लाइफ सेविंग तकनीक है और गोल्डन ऑवर में मरीज के हमारे पास आने पर उसके बचने की संभावना 98 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।डॉ.जसवाल ने स्वस्थ जीवन शैली बदलाव और भविष्य में हार्ट अटैक के फिर से आने की पुनरावृत्ति को रोकने और उच्च गुणवत्ता वाले जीवन का नेतृत्व करने के लिए ली जाने वाली दवाओं के बारे में भी सुझाव दिए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकांश रोगियों और आम लोगों में एक राय बनाने वाले लोगों ने शपथ ली कि वे समाज में जागरूकता फैलाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।