Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हल्का खरड़ में कांग्रेस प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन

0
673

हल्का खरड़ में कांग्रेस प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन

हरियाणा से लगातार चार बार विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके चंद्रमोहन ने हल्का खरड़ से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विजय शर्मा टिंकू के पक्ष में गांव धनौला तथा तोहगा में चुनावी जनसभाओं को पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट के साथ संबोधित करके वोट अपील की।चंद्रमोहन खरड़ हल्के से सटे हुए हरियाणा के कालका विधानसभा से लगातार चार बार विधायक रहे है इसलिए उनका इस इलाक़े में काफी प्रभाव है।ग्रामीणों ने चंद्रमोहन के साथ विजय बंसल का सिरोपा डालकर सम्मान किया।

चंद्रमोहन ने कहा कि विजय शर्मा टिंकू पिछले कई दशकों से जनसेवा में लगे हुए है,इनका पूरा परिवार लोगो की सेवा में रहता है।ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी विजय शर्मा टिंकू को रिकार्ड तोड मतों से विजयी बनाया जाए।

विजय बंसल ने कहा कि विजय शर्मा ने कांग्रेस शासन के समय खरड़ के ग्रामीण इलाकों में करोड़ों के विकास कार्य करवाए है जोकि सराहनीय है। अब उन्हें विधानसभा में भेजकर इलाके की समस्याओं का समाधान करवाए।