Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरीश जैन गोगा बने जीरा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान

0
353

पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा, हलका विधायक कुलबीर सिंह जीरा तथा चेयरमैन महिंद्रजीत सिंह जीरा ने सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी जीरा के प्रधान हरीश जैन गोगा को ब्लॉक कांग्रेस जीरा का प्रधान नियुक्त करके इस जैन परिवार की कांग्रेस पार्टी प्रति निष्काम सेवाओं पर मोहर लगा दी है। हरीश जैन की नियुक्ति को लेकर शहर तथा इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही प्रधानगी की खबर शहर वासियों को मिली तो उन्होंने फूलों की मालाएं तथा नोटों के हार पहनाकर हरीश जैन गोगा का स्वागत किया। इस मौके पर हरीश जैन गोगा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा विधायक कुलबीर सिंह जीरा और क्षेत्र के लोगों ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है, अब यह है कि मैं जनता के सुख-दुख में अपनी भागीदारी निभाओ। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं और वह जनता की हर समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर हरीश तांगरा उप प्रधान नगर कौंसिल जीरा,नरेंद्र निंदी शहरी प्रधान कांग्रेस, चेयरमैन कुलदीप सिंह जोहल,सुमित नरूला महासचिव शैलर एसोसिएशन पंजाब, अशोक मनचंदा,कुलभूषण जैन जिला उपप्रधान,अश्विनी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता,शम्मी जैन, गुलशन जैन,अश्वनी सेठी,दिनेश जैन, सतपाल नरूला, सुरजीत सिंह संधू प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, वरिंदर छाबड़ा, हरिंदर छाबड़ा,हरपाल सिंह दरगन,हाकम सिंह अरोड़ा प्रधान अरोड़ा महासभा,सुशील जैन, पुनीत जैन, पवन कुमार लल्ली,एनके नारंग,अप्पू मनचंदा,गुरुभक्त गोरा आदि के अलावा शहर के गणमान्य उपस्थित थे।