Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा आज HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है।

0
431

चंडीगढ़ -17 जनवरी- हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा आज HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है।
ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार 14 जनवरी को अनिल नागर, नवीन तथा अश्विनी के खिलाफ पंचकूला न्यायालय में चालान पेश किया गया तथा राज्य सतर्कता विभाग द्वारा यह चालान 2 महीने के अंदर पेश किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विभाग द्वारा तफ्तीश जारी है तथा हैंडराईटिंग, वाइस सैंपल आदि की रिपोर्ट एफएसएल मधुबन से आनी बाकी है। एफएसएल मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान भी विभाग द्वारा जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मामले की तह तक जाने के लिए आगे की तफ्तीश बभी जारी है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।