Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने हरियाणा प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखा है।

0
225

चंडीगढ, 26 अप्रैल :-
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने हरियाणा प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखा है। पत्र में कुमारी सैलजा ने कोरोना संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति करने की मांग की है।
पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। इस समय कोरोना महामारी से लड़ने में वैक्सीन ही उम्मीद की एक किरण दिखाई दे रही है। परंतु जिस गति से हरियाणा में कोरोना टीकाकरण का अभियान चल रहा है, उसमें कई महीने लग जाएंगे। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने की अत्यंत ही आवश्यकता है।
कुमारी सैलजा ने पत्र के माध्यम से सुझाव दिया है कि हरियाणा प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण आभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों के अलावा एमबीबीएस और नर्सिंग फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों को भी उपयोग में लिया जा सकता है। इसके लिए इन विद्यार्थियों का सबसे पहले टीकाकरण किया जाए और इसके बाद इन्हें प्रशिक्षित कर इस अभियान में लगाया जाए।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा ने प्रदेश के अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाये हुए कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना से पीड़ित प्रदेशवासियों की जानें जा रही हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की हो रही मौतें अत्यंत ही पीड़ादायक हैं।
कुमारी सैलजा ने पुनः मांग करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए हरियाणा प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाए और प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की जाए।