Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल को भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

0
192

चंडीगढ़, 30 अगस्त – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस्काॅन संस्था का श्री मदभगवद्गीता व वैदिक शास्त्रों का सन्देश जन-जन तक पहुंचा कर भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में अहम योगदान है। श्री दत्तात्रेय इस्काॅन गुरूग्राम द्वारा आयोजित भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़कर संस्था के पदाधिकारियों व अनुयायियों को सम्बोन्धित कर रहे थे। उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व इस्काॅन के संस्थापक दिव्यकृपा ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपदा की 125वीं जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी के लिए सुख शान्ति, समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि दिव्यकृपा ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपदा ने इस्काॅन की स्थापना कर पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिला है तथा संस्कृति और समृद्ध हुई है।
उन्होंने कहा कि इस्कॉन संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे लोगों का जीवन तनाव मुक्त हुआ है और खुशहाली आयी है। संस्था ने कोरोना के समय आम-जन को सकारात्मक विचारों से ओत-प्रोत करने के साथ-साथ लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता की है। इससे मानव-मात्र को कोरोना के कठिन दौर से निकलने की शक्ति मिली है। इसी प्रकार से संस्था द्वारा देश-भर में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के माध्यम से भी देशवासियों को देश-प्रेम की भावना से जागृत किया जा रहा है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि इस्कॉन गुरूग्राम द्वारा (International Society for Krishna Consciousness) श्री कृष्ण जन्माष्टमी व दिव्यकृपा ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपदा की 125वीं जयंती मनाने पर शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही साथ संस्था के पदाधिकारियों एवं अनुयायियों को बधाई दी।