Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

0
462

चंडीगढ़, 26 अप्रैल – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे। उन्होंने अपने सात दशक से भी अधिक लंबी अवधि तक पंजाब और भारत की प्रगति के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्रालय का कामकाज की संभाला। लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज बुलंद करने पर उन्होंने इमरजेंसी के समय पर जेल की सजा भी काटी। उनकी सेवाओं के लिए देश उन्हें हमेशा याद करता रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।