Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा की मौजूदगी में मंगलवार को प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने गुरुग्राम के कमान सराय स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

0
319

चंडीगढ, 20 अप्रैल
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा की मौजूदगी में मंगलवार को प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने गुरुग्राम के कमान सराय स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। हांसी से पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, दि सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा, रानिया विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बीर सिंह और ऐलनाबाद विधानसभा से डॉ. गुरनाम सिंह को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने पार्टी में शामिल कराया।
इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल ने कहा कि आज हर वर्ग का रुझान कांग्रेस पार्टी की तरफ है। जनता भाजपा-जजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। कोरोना महामारी से निपटने में केंद्र और हरियाणा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। सरकार की नाकामियों के कारण आज हर तरफ भयावह मंजर दिखाई दे रहा है।
वहीं इस दौरान हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के कई बड़े नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी नेताओं का वह स्वागत और अभिनंदन करती हैं। इन नेताओं के आने से कांग्रेस पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। आज हरियाणा प्रदेश की मौजूदा सरकार की नाकामियों से प्रदेश बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। हरियाणा में बड़ी संख्या में लोग श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी में आस्था रखते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ना चाहते हैं। सरकार में शामिल लोगों की हिम्मत नहीं है कि वह प्रदेशवासियों के बीच जा सकें। सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज सरकार के पास किसानों की बात सुनने का समय नहीं है। सरकार काले कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों सौंपना चाहती है। आज देश में कोरोना महामारी से बेहद ही भयावह स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी ने सरकार को इस महामारी से निपटने के लिए कई बार सुझाव दिए, लेकिन इस सरकार में ना तो आत्मीयता है, ना संवेदनशीलता है। यह सरकार अहंकार में चूर है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। हरियाणा में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि न तो मरीजों को बेड मिल रहे हैं, न वेंटीलेटर मिल रहे हैं। ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयों के लिए भी लोग इधर -उधर भटक रहे हैं। प्रदेश में हालात बेहद ही गंभीर स्थिति की ओर जा रहे हैं। उद्योगों पर भी कोरोना का खासा असर पड़ रहा है। मजदूर पलायन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के पास इस महामारी से निपटने के लिए कोई भी योजना नहीं है, जिससे कि यह सरकार प्रदेशवासियों को विश्वास दिला सके।

इस दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, राव कमलवीर सिंह, सुधीर चौधरी,पंकज डावर, प्रदीप जैलदार, रोहतास बेदी, वर्धन यादव,रश्मी शर्मा, निर्मल यादव, लाल सिंह, कुलदीप गुर्जर, अमित शर्मा, रेखा यादव समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।