Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्वर्गीय मधु शर्मा को श्रद्धांजलि सुमन किये अर्पित

0
33

स्वर्गीय मधु शर्मा को श्रद्धांजलि सुमन किये अर्पित

चण्डीगढ़ : सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा की भाभी एवं राजेश कुमार की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मधु शर्मा की स्मृति में आयोजित शोक सभा एवं रसम पगड़ी का कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-बी स्थित जस्टिस पी.सी. पंडित हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मधु शर्मा के सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। इस शोक सभा में सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा एक महान व्यक्तित्व की धनी थी। उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।आचार्य कुल के अध्यक्ष के. के. शारदा ने कहा कि मधु शर्मा सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण की मिसाल रहीं। आर्य समाज सेक्टर 7 बी के सचिव प्रकाश चंद्र शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि दिवंगत आत्मा ने बहुमूल्य सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाया। अशोक आर्य ने कहा कि मधु शर्मा का सरल स्वभाव और सहृदयता हमेशा स्मरणीय रहेगी। सुरजीत धीर ने कण-कण में जो रमा है हर दिल में समाया भजन प्रस्तुत किया।  डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने भिन्न-भिन्न संस्थाओं द्वारा भेजे गए शोक प्रस्ताव पड़े। संवाद साहित्य मंच, आचार्य कुल, खादी सेवा संघ, स्वतंत्रता सेनानी संघ, चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, केंद्रीय आर्य सभा चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 7-बी, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 8, रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी बलटाना, एमेच्योर कराटे एसोसिएशन चंडीगढ़, सृजन एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी, राष्ट्रीय कवि संगम (चंडीगढ़ प्रांत) एवं अन्य संस्थाओं ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया। इस मौके पर विशेष तौर पर प्रेम विज, के के शारदा, प्रिंसिपल रविंद्र तलवाड़, प्रकाश चंद्र शर्मा, डॉ. अनीश गर्ग, आरके भगत, अमृत सोनी,  सुरजीत धीर, प्रताप सिंह राणा, जीरकपुर पार्षद उषा राणा, विमला गुगलानी, संगीता कुंद्रा आदि संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे