
हमीरपुर |जिला बैडमिंटन संघ के चुनाव में दूसरी बार सुशील सोनी को जिला प्रधान चुना गया, जबकि वेद प्रकाश शर्मा पैर्टन चुने गए हैं। सेानी से इस मौके पर कहा कि जिला में इस खेल की गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान जेएन अग्निहोत्री, शम्मी सोनी, उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, अजय डोगरा, धर्मेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विकास कौंडल, संदीप भारद्वाज, हरिश नंदा, महासचिव प्रदीप कुमार, संयुक्त सचिव आशीष शर्मा, सुशील ठाकुर, कुलदीप सिंह, गौत्तम राणा, नवीन गौत्तम, जसवीर सिंह, विवेक शर्मा, संजीव कुमार, सलाहकार रमेश लॉर्ड, कोषाध्यक्ष सुनील ठाकुर को नियुक्त गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल कुमार, विजय कुमार, अश्वनी शर्मा बनाया गया।





















