Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सीबीअाई ने जल्दबाजी में दी बेअदबी मामलों की क्लोजर रिपोर्ट: कैप्टन

0
232

  • एसअाईटी की सीबीअाई काे चिट्‌ठी, दाेबारा हाे मामलों की जांच

Dainik Bhaskar

Aug 01, 2019, 07:15 AM IST

चंडीगढ़. एसअाईटी ने सीबीअाई काे पत्र लिखकर दाेबारा बेअदबी मामले की जांच करने की मांग की है। पंजाब पुलिस के इनवेस्टीगेशन ब्यूरो के स्पेशल डीजीपी-कम-डायरेक्टर ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि पंजाब सरकार के गृह मामले व न्याय विभाग द्वारा 2 नवंबर, 2015 को नोटिफिकेशन के तहत बेअदबी के तीन मामलों की सीबीआई जांच निर्धारित की गई थी। उसके बारे में अब यह सामने आया है कि सीबीआई द्वारा मोहाली स्थित सीबीआई के स्पेशल जज की कोर्ट में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई है। मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने न सिर्फ जांच के विभिन्न अहम पहलुओं को अनदेखा किया बल्कि आरोपियों की शिनाख्त करके उनको कानून के कटघरे में भी खड़ा नहीं किया जिसकी देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी से आशा थी। इस केस को फिर खोलने की मांग करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि रिपोर्ट बंद करने के बेहतर कारण तो एजेंसी के साथ जुड़े लोग ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने असाधारण तौर पर जल्दबाजी में इस केस को अचानक बंद कर दिया।
 

एसआईटी ने कहा-जांच में कई पहलू सामने आए
बेअदबी के अनेक मामलों की जांच (जिन्हें सीबीआई को नहीं सौंपा गया था) के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लुधियाना रेंज के डीआईजी आरएस खटड़ा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। पत्र में आगे कहा कि लुधियाना रेंज के डीआईजी और एसआईटी के प्रमुख द्वारा 29 जुलाई, 2019 को भेजे पत्र में कहा गया है कि एसआईटी द्वारा की गई जांच में कुछ पहलू सामने आए हैं, जिनकी सीबीआई द्वारा पहले से दिए गए तीन केसों में आगे जांच की जरूरत है। 
 

सीएम कैप्टन ने भी जताया है ऐतराज…
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बरगाड़ी बेअदबी केस में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को जल्दबाजी में की कार्यवाही बताते हुए रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे सिख भाईचारे के मनों को गहरी ठेस पहुंची है जिस कारण इस रिपोर्ट को तुरंत वापस लेना चाहिए जिससे इस मामले की विस्तृत जांच यकीनी बनाई जा सके। 
 

आरोपियों को दी गई थी क्लीन चिट…
सीबीआई ने बीती 4 जुलाई को बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी। एजेंसी ने इस केस में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम के परिणामों को भी रद्द कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी की घटना के समय सीबीआई का कंट्रोल भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के हाथ में था जिसमें शिअद भी हिस्सेदार था।

मामले में अभी और जांच करने की है जरूरत
एसआईटी प्रमुख के पत्र का हवाला देते हुए सीबीआई को बताया गया है कि प्रमुख गवाहों/संदिग्धों, जिनसे पूछताछ उक्त मामलों में नई रोशनी डाल सकती है, की पहचान और जांच करने की अभी जरूरत है। इसके साथ तकनीकी सबूतों पर भी व्यापक तौर पर विचार की जरूरत है। एसआईटी प्रमुख की संलग्न रिपोर्ट के मद्देनजर, अनुरोध किया जाता है कि तीनों मामलों की आगे जांच की जाए, क्योंकि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, सिख जनता के साथ-साथ उन सभी के लिए जो, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में गहरी आस्था रखते हैं, के लिए भावनात्मक मुद्दा है।