Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

साई सेंटर के हाॅस्टल में खिलाड़ियों की वाइन पार्टी की फोटो वायरल, दिल्ली से चंडीगढ़ तक शिकायत

0
390

  • कोच ने कहा – बच्चों ने समोसे की पार्टी की थी, दारू कहां से आई ये नहीं पता
  • डायरेक्टर ने कहा –  अधिकारी को भेज कर इसकी जांच करवाई जाएगी

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 09:28 AM IST

लुधियाना. सोशल साइट्स पर लुधियाना साईं सेंटर के खिलाड़ियों की दारु व वोदका की बोतल के साथ फोटो वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि ये फोटो सेंटर के अंदर हाॅस्टल के कमरे की है। इस संबंध में मास्टर तारा सिंह काॅलेज में प्राइवेट कोचिंंग देने वाले जूडो कोच वरिंदरपाल सिंह ने साई सेंटर दिल्ली और साई सेंटर चंडीगढ़ में शिकायत मेल की है और साथ में खिलाड़ियों की फोटो भी अटैच की हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि कोच खिलाड़ियों की परफार्मेंस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से खिलाड़ियों के खेलों में अच्छे नतीजे भी सामने नहीं आ रहे हैं।

गौर हो कि पहले 70-80 खिलाड़ी साईं सेंटर लुधियाना में ट्रेनिंग लिया करते थे लेकिन इस समय मात्र 26 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिसमें वेटलिफ्टिंग का ना तो कोई कोच है और न ही कोई खिलाड़ी। इस समय 6 खिलाड़ी एथलेटिक, 6 खिलाड़ी जूडो और 14 खिलाड़ी हैंडबाॅल के हैं।

किसी ने शरारत की है : सेंटर में खिलाड़ियों के हाथ दारू वाली फोटो वायरल होने के संबंध में ऑफिशिएटिंग इंचार्ज व हैंडबाल कोच इंदरजीत सिंह ने बताया कि किसी ने शरारत की होगी। कई लोग खिलाफ चल रहे हैं, यहां पर पाॅलिटिक्स की जा रही है। बच्चों ने समोसे की पार्टी की थी। दारू कहां से आई ये नहीं पता।

सुबह ही करूंगा कार्रवाई: पीके मट्टू

ये बहुत ही सीरियस मेटर है। सुबह ही किसी अधिकारी को भेज कर इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -पीके मट्टू, डायरेक्टर साईं सेंटर

बैग में डालकर ले गए होंगे खिलाड़ी

सेंटर या हाॅस्टल में आने वाले खिलाड़ी बैग में दारू डाल कर ले गए होंगे। वैसे ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि गेट के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात होता है। -जसबीर सिंह, वॉर्डन, साईं सेंटर