समाजवादी पार्टी की बैठक वार्ड विकास नगर पार्ट 2 (सुन्दर नगर) मौली जागरा में हुई। सपा प्रदेश अध्यक्ष, विक्रम यादव की मौजूदगी में विभिन्न राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी में की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश मुख्य महासचिव अधिवक्ता सुरेंदर ठाकुर, प्रदेश सचिव राजनारायण यादव एवं प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने रघुनाथ यादव का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया उनके साथ ही अन्य प्रमुख लोगो ने भी सदस्यता ली।
इस अवसर पर रामनाथ मिश्रा, दयानंद यादव, रफीक मिया, घनश्याम प्रसाद, नंदू पटेल, रामचंद्र सिंह, तुलाराम, राम गोबिंद, विनोद कुमार गुड्डू, हीरालाल , विरजापाल, अजय कुमार, मुराली, रामचंद्र यादव, राजेंदर कुमार, रामतेज यादव, विजय यादव, हरिकेश, भगीरथ, राजू, छेदीलाल, ओमप्रकाश यादव, झिनकन यादव, पतिराम यादव, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, लीला देवी, कस्तूरी देवी सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















