Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सचिन ने दिव्यांग बच्चे का वीडियो शेयर किया, लिखा- 2020 की शुरुआत प्रेरणादायक वीडियो के साथ

0
340

सचिन तेंदुलकर ने लिखा- अपने 2020 की शुरुआत इस प्रेरणादायक वीडियो से कीजिए।

  • सचिन ने कहा- क्रिकेट खेल रहे मड्डा राम ने मेरा दिल पिघला दिया
  • एक यूजर ने लिखा- दिल में जज्बा और होंठों पर सचिन हो तो क्या मुमकिन नहीं

Dainik Bhaskar

Jan 01, 2020, 05:43 PM IST

खेल डेस्क. सचिन तेंदुलकर ने 2020 की शुरुआत एक भावनात्मक और प्रेरणादायक वीडियो शेयर करने के साथ की। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी वीडियो देखकर एक सकारात्मक प्रेरणा के साथ 2020 की शुरुआत करने का आग्रह किया। वीडियो में दोनों पैरों से दिव्यांग बच्चा दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। वह बल्ले से गेंद को हिट करते हुए रन के लिए तेजी से दौड़ रहा है। वह इसके बाद नए बल्लेबाज को बल्ला थमा देता है।

सचिन ने लिखा, “अपने 2020 की शुरुआत इस प्रेरणादायक वीडियो से कीजिए, जिसमें यह बच्चा मड्डा राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। इसने मेरे दिल को पिघला दिया। उम्मीद है कि इसने आपके दिल को भी पिघलाया होगा।”

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यूजर्स ने सचिन को नए साल की बधाई देते हुए कई भावनात्मक टिप्पणियां भी की हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल में जज्बा और होंठों पर सचिन हो तो क्या मुमकिन नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बच्चों के लिए एक गिफ्ट है।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}