Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने की ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष बैठक

0
345

संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने की ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष बैठक
– बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां ऑन साईट वेस्ट मैनेजमैंट को बढ़ावा देने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गुरूग्राम, 25 अगस्त। नगर निगम गुरूग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त आयुक्त डा.नरेश कुमार ने अपने कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बल्क वेस्ट जनरेटर के यहां ऑन साईट वेस्ट मैनेजमैंट को बढ़ावा देने तथा आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम गुरूग्राम के साथ एम्पैनल की गई एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सभी एम्पैनल एजेंसियां बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां ऑन साईट वेस्ट मैनेजमैंट को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो बल्क वेस्ट जनरेटर ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 की पालना नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटरों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए कई बार अभियान चलाए जा चुके हैं तथा सभी अपनी जिम्मेदारियों से अवगत हैं। अब केवल ठोस कदम उठाने की जरूरत है। जब तक निगम द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक नियमों की पालना सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। इसके साथ ही इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता हो कि बल्क वेस्ट जनरेटर, एम्पैनल एजेंसी, इकोग्रीन एनर्जी व नगर निगम की क्या-क्या भूमिकाएं है।

संयुक्त आयुक्त ने कहा कि एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाकर पूर्ण पारदर्शिता व संकल्प के साथ कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा तथा केवल उन्हीं एजेंसी को एम्पैनल रखा जाएगा जो अच्छा कार्य कर रही हैं तथा इस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव रखती हैं। बैठक में निगम पार्षद महेश दायमा, स्वच्छता सलाहकार अनिल मेहता, बैलेंसिंग बाईट्स, गुरूग्राम वेस्ट मैनेजमैंट सिस्टम, इकोग्रीन एनर्जी, ग्रीन इनवायर स्मार्ट सॉल्यूशन, ई-स्वच्छ, ग्रीन मोटिव फैसिलिटिज, इको संतुलन व ग्रीन बन्धु सहित अन्य एम्पैनल एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
0 0 0