चंडीगढ सुनीता शास्त्री। संदीप कुमार को अखिल भारतीय जन संघ, दिल्ली ने चंडीगढ़ का संगठन संयोजक नियुक्त किया है। संदीप कुमार को यह पदभार जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भूषण पाण्डेय के निर्देशानुसार सौंपा गया है।चंडीगढ़ से जन संघ का संगठन संयोजक बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भूषण पाण्डेय का आभार करते हुए संदीप कुमार ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें इस काबिल समझा। उन्होंने कहा कि वे जनसंघ के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए शहर में संगठन में सक्रिय लोगों को संघ की सदस्यता देंगे और जनसंघ को पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे, जिसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही चंडीगढ़ से जल्द नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस मौके पर उन्होंने जनसंघ के प्रभारी सदस्य देश कुमार कौशिक का भी आभार जताया जिनके प्रयास से यह संभव हो सका है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























