Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संजय टंडन के आश्वासन पर व्यापारी एकता मंच ने अपनी 10 दिनों से चल रही भूख हड़ताल में प्रदर्शन को समाप्त कर दिया

0
512
संजय टंडन के आश्वासन पर व्यापारी एकता मंच ने अपनी 10 दिनों से चल रही भूख हड़ताल में प्रदर्शन को समाप्त कर दिया व्यापारी एकता मंच ने संजय टंडन द्वारा उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद मंच को दिया आश्वासन पर यह कदम उठाया व संजय टंडन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया
व्यापारी एकता मंच का नेतृत्व कर रहे दीपक शर्मा ने बताया कि आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी ने व्यापारी एकता मंच के सदस्यों से बातचीत में आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी बात व्यापारियों के मुद्दो को लेकर चंडीगढ़ प्रशासक एवं उच्च अधिकारियों से हुई है संजय टंडन जी ने बताया कि किसी भी व्यापारी को नोटिस नहीं दिया जाएगा| और सर्वे के नाम पर व्यापारियों को तंग नहीं किया जाएगा| सर्वे का तात्पर्य सिर्फ इतना है| कि प्रशासन को पता लग सके की इंडस्ट्री में कितने बदलाव हो चुके हैं| उसको देखते हुए प्रशासन के द्वारा पॉलिसी बनाई जाएगी| इसके साथ ही व्यापारी एकता मंच ने अपनी मांगों को रखते हुए  संजय टंडन जी को कहा कि हमारे पिछले 25 सालों से औद्योगिक क्षेत्र के मुद्दे लटके हुए हैं| जैसे लीज टू फ्री होल्ड, एफ.ए.आर, कन्वर्जन पॉलिसी और भी कई तरह की औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को व्यापारी एकता मंच ने साझा किया| श्री संजय टंडन जी ने आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ दिनों में इसके निवारण के लिए जल्दी से जल्दी पॉलिसी बनाई जाएगी| व्यापारी एकता मंच के सभी सदस्यों ने  इंडस्ट्रियल एरिया और चंडीगढ़ की अलग-अलग एसोसिएशन का धन्यवाद किया जिन्होंने व्यापारी एकता मंच को भूख हड़ताल में अपना समर्थन दिया था
अंत में व्यापारी एकता मंच के सदस्य दीपक शर्मा ने बताया यदि उद्योगपतियों और व्यापारियों की समस्याओं का निवारण प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द नहीं किया गया| तो फिर से अनिश्चित भूख हड़ताल पर अपने साथियों को साथ लेकर बैठ जाएंगे|