Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्री शेनॉय के पास वित्तीय सेवा उद्योग में तीन दशकों का अनुभव। आईआईएफएल वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट में शामिल होने से पहले वे एलएंडटी फाइनेंशियल सर्विसेज – वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में सीईओ के पद पर भी रह चुके।

0
256

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। आईआईएफएल एसेट मैनेजमेंट (आईआईएफएल एएमसी) ने मनोज शेनॉय को चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने का एलान किया है। उनकी नियुक्ति 2 फरवरी, 2021 से प्रभावी होगी। श्री शेनॉय अप्रैल 2020 में आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप (आईआईएफएल डब्ल्यू) में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए थे। आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप द्वारा एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड (एलटीएफएच) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एल एंड टी कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (एलटीसीएम) के अधिग्रहण के बाद वे एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर आईआईएफएल में शामिल हुए थे।श्री शेनॉय के पास वित्तीय सेवा उद्योग में तीन दशकों का अनुभव है। आईआईएफएल वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट में शामिल होने से पहले वे एलएंडटी फाइनेंशियल सर्विसेज – वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में सीईओ के पद पर रह चुके हैं। स्विस प्राइवेट बैंक ईटीजी बैंक की सहायक कंपनी ईएफजी वेल्थ मैनेजमेंट इंडिया के सीईओ के रूप में एक सफल कार्यकाल के अलावा श्री शेनॉय आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज में कार्यकारी निदेशक के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। श्री शेनॉय ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड के एमडी और सीईओ करण भगत ने कहा, ”मनोज शेनॉय की नियुक्ति से एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में हमारी स्थिति और मजबूत बनेगी। आईआईएफएल एएमसी अभिनव प्रस्तावों के साथ एक विचारशील अग्रणी कंपनी रही है। प्रमुख टीमों के साथ मनोज के पास जो समृद्ध अनुभव है, वह हमारी उन विकास योजनाओं में बहुत मददगार साबित होगा, जिन्हें हमने अपने एसेट मैनेजमेंट कारोबार के लिए तैयार किया है।’आईआईएफएल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के नवनियुक्त चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री मनोज शेनॉय ने कहा, ”मैं आईआईएफएल में प्रगतिशील टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं, जो एआईएफ सेक्टर में एक अग्रणी कंपनी है और अपनी अभिनव बात के लिए पहचानी जाती है। आईआईएफएल एएमसी हमारी विभिन्न पेशकशों और ट्रैक-रिकॉर्ड के साथ भारतीय बाजार द्वारा पेश किए गए विकास के अवसरों को भुनाने के लिए बेहतर स्थिति में है।”