Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल ने वार्षिक दिवस समारोह गैला फिएस्टा धूमधाम से मनाया

0
379

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, मोहाली ने अपने वार्षिक दिवस समारोह गैला फिएस्टा चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। वार्षिक समारोह गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद स्कूल की प्रिंसीपल कुसुम सिंघल ने अपने संबोधन में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। छात्रों ने भारतीय त्योहारों की महानता को प्रदर्शित करते हुए भारत के विभिन्न त्यौहारों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की। इसमें बताया गया कि किस तरह से ये त्यौहार देश को एक सूत्र में बांधे रहते हैं। डॉ. शैली, प्रशासक एवं सलाहकार, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, मोहाली ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘शानदार प्रदर्शन के अलावा, छात्रों ने महिला सशक्तिकरण पर एक विस्मयकारी और सार्थक कार्य प्रस्तुत करके दर्शकों को एक मजबूत संदेश दिया। हमारे छात्रों ने इस प्रोग्राम के लिए बहुत मेहनत की है। कोरियोग्राफर हनी सिंह का रोल सराहनीय रहा है, जिनके प्रयासों से यह शो इतना व्यवस्थित रहा। महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर, बढिय़ा परफॉर्मेंस देने वाले छात्रों, खिलाोिं और शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेशनल चर्च ऑफ इंडिया के मेट्रोपॉलिटन आर्कबिशप डॉ. जोनाथन अंसार ने अपने प्रेरणादायक भाषण से छात्रों को प्रोत्साहित किया। सम्मानित अतिथियों में, प्रसिद्ध महिला उद्यमी गुनीत स्वानी, नगर पार्षद, मोहाली कुलदीप कौर कंग और आशमान फाउंडेशन नामक एनजीओ के मुनीष पुंडीर प्रमुख थे।प्रिंसीपल कुसुम सिंघल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें दैनिक जीवन में पढऩे की आदत को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।