चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तीसरा मेगा रक्तदान व फ्री हेल्थ शिविर आयोजित किया गया। संजय चौबे द्वारा अपने बड़े बेटे राहुल कुमार चौबे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह मेगा शिविर आयोजित किया गया था जिसमें 226 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ व 312 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। रविवार को सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में यह कैम्प श्रीमती राम सागर शर्मा मेमोरियल चैरिटबल ट्रस्ट के साथ संयुक्त रूप से मिलकर लगाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया, विधि आयोग के सदस्य सत्यपाल जैन पहुंचे। ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार चौबे ने बताया कि इस कैम्प मे शहर की तमाम समाजसेवी संस्थाए और गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। 101 बार ब्लड डोनेट कर गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह व जसवंत कौर भी सम्मिलित हुई। इस सामाजिक कार्य में चंडीगढक़े पूर्व मेयर व पार्षद देवेश मोदगिल, पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद अनिल कुमार दुबे, भाजपा चंडीगढ़ढ़के उपाध्यक्ष हरि शंकर मिश्रा, माया गार्डन ग्रुप के सेल्स डायरेक्टर दीपक जिंदल, आरएसएस संघ चालक मान्यवर त्रिलोकी नाथ, भाजपा इंडस्ट्री सेल चंडीगढ़ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन, भाजपा के पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता सतिंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्रीमती राम सागर शर्मा मेमोरियल चैरिटबल ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में सोहाना सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और आईवी हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम के द्वारा विभिन्न रोगों का डॉक्टरी जांच कैम्प भी लगाया गया।
Home
Citizen Awareness Group शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तीसरा मेगा रक्तदान व फ्री हेल्थ...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020






















