Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शिक्षक दिवस पर मलोया में  शुरू की धार्मिक एकता की मुहिम- 

0
267
शिक्षक दिवस पर मलोया में  शुरू की धार्मिक एकता की मुहिम- 
चंडीगढ़ 5 सितंबर

अखिल भारतीय परिवार पार्टी के आव्हान पर शिक्षक दिवस पर धार्मिक एकता की शुरुआत की गई, इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य और चंडीगढ़ लोकसभा प्रभारी दीपांशु शर्मा भारतीय के नेतृत्व में मलोया में सिद्ध श्री पोणहारी धाम के संस्थापक श्री संजू बाबा जी को गर्व से कहो हम भारतीय है का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,ओर वहाँ मौजूद सभी लोगो को भारतियता की शपथ दिलाई गयीं। इस अवसर पर दीपांशु शर्मा ने कहा गुरु समाज का सच्चा आईना होता है,देश और देश वासियों के सम्पूर्ण विकास के लिए गुरु का मार्गदर्शन अति आवश्यक है,धार्मिक एकता ही देश की एकता और अखंडता को मजबूती दे सकती है, हर व्यक्ति को दूसरे धर्म का भी उतना ही सम्मान करना चाइये जितना वह अपने धर्म का करता है,क्योंकि जो व्यक्ति दूसरे धर्म का सम्मान नहीं कर सकता वो अपने धर्म का पालन भी सही तरीके से नही कर सकता, इसलिए देश मे धार्मिक एकता बहुत महत्वपूर्ण है,इसलिए अखिल भारतीय परिवार पार्टी द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर पूरे देश मे धार्मिक एकता की शुरुआत की गई, पार्टी का लक्ष्य है पूरे देश को भारतियता के सूत्र में बांधकर की देश का विकास किया जा सकता है, इस अवसर पर विशाल सैनी भारतीय, विनय भारतीय, लखविंदर , सुरजीत, बलकार आदि पार्टी सदस्य मौजूद रहे।