Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शहर के विभिन्न सगठनो ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर मनाई काली लोहड़ी

0
384

चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री।युवा दल, पंजाब किसान यूनियन, युवा किसान क्लब ने संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर युवाओ और किसानों ने सेक्टर 44 -45 मुख्य मार्ग पर इकठा हो कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर काली लोहडीी मनाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि सुधार अधिनियमों को तुरंत रद्द करने की मांग की विभिन्न युवा नेताओ व किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण संघर्ष लंबे समय से जारी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से भी किसानों को ज्यादा उम्मीद नहीं है, क्योंकि देश की न्याय व्यवस्था पर भी केंद्र सरकार की काली छाया है। नेताओं ने कहा कि जहां देश भर के किसानों द्वारा भाजपा की रैलियों और सभाओं के खिलाफ विरोध जताने का एलान किया है, वहीं पंजाब में भाजपा के कुछ नेता जानबूझकर माहौल को खराब करने के लिए सभाएं करने की योजना बना रहे हैं। किसान नेताओं ने घोषणा की कि कृषि सुधार कानूनों को निरस्त किए जाने तक भाजपा नेताओं सहित उनके सभी कार्यक्रमों का विरोध जारी रखा जाएगा। इस मौके पर इंदरजीत कौर, दीपा दुबे, सोनिया, ज खालसा, विनायक बंगीय, सुनील यादव, नरेश चालिया, अमन रतिया पंजाब किसान यूनियन, किरपाल सिंह, बीबी अमरजीत कौर,साहिल दुबे, रितिक बंगीय, विकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।