वैश्विक आपदा कारोना महामारी से मुक्ति दिलवाने की प्रार्थना करने हेतु कम्पिटेंट फाउंडेशन के आह्वान पर शहर में 108 जगह करवाए जा रहे सामुहिक प्रार्थना सभा व हवन की शृंखला में
श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 बी, चंडीगढ़ में भक्तांमर विधान पाठ किया गया तथा उसके बाद हवन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी के प्रधान धर्म बहादुर जैन, केशियर अजय जैन, सदस्य करुण कुमार जैन, कैलाश चन्द जैन , पंडित मनोज जैन, आदि उपस्थित रहे।
कैलाश चंद जैन
श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 बी, चंडीगढ़


























