Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लगभग 01 करोड़ रूपये मार्किट कीमत की 300 ग्राम हैरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

0
229

लगभग 01 करोड़ रूपये मार्किट कीमत की 300 ग्राम हैरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही।

चंडीगढ़-21 फरवरी -पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र ग्रीन अपार्टमैन्ट वाटिका जण्डली रोड़ सैक्टर-9 अम्बाला शहर के पास से हैरोइन तस्करी के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल उर्फ लल्लु, रोहित निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर व आरोपी महिला सिमरन कौर को 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी राहुल उर्फ लल्लु का 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को गत दिवस सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते है। गुप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र ग्रीन अपार्टमैन्ट वाटिका जण्डली रोड़ सैक्टर-9 अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय कार में सवार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनसे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ लल्लुू, रोहित निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर व आरोपी महिला सिमरन कौर के रूप में हुई जिन्हे 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।