चंडीगढृ,सुनीता शास्त्री। रोटरैक्ट क्लब, चंडीगढ़ हिमालयन, जो अपने मूल संगठन रोटरी इंटरनेशनल के तहत काम करता है, ने पहली बार मैराथन – रोटाथन – पाइरेट्स रन फॉर अर्थ का आयोजन किया। इसका आयोजन रोटरैक्टर कवलप्रीत सिंह जज (मैराथन के अध्यक्ष) , रोटरैक्टर दीक्षा गोयल और रोटरैक्टर अजय द्विवेदी (सुपर हेड) के नेतृत्व में हुआ। यह फ्लैगशिप इवेंट पाइरेट्स ऑफ द सिटी के लिए एक प्रचार कार्यक्रम था। अपने उद्देश्य सेविंग अर्थ का प्रचार और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया था। ताजदीप सिंह सैनी, पीसीएस निदेशक खेल, चंडीगढ़ प्रशासन, इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे। प्रतिभागियों ने 5 किमी और 10 किमी दौड़ में भाग लिया। इस मैराथन में विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स व टी-शर्ट दिए गये और जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस आयोजन में विभिन्न शहरों के 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

























