Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी, रोहित शर्मा और शोएब मलिक रिकॉर्ड से बहुत दूर

0
366

  • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने अब तक 100 टेस्ट, 231 वनडे और 100 टी-20 खेले हैं
  • टेलर के अलावा सिर्फ रोहित शर्मा और शोएब मलिक ने 100 से ज्यादा टी-20 और वनडे खेले

Dainik Bhaskar

Feb 21, 2020, 09:39 AM IST

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के रॉस टेलर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 100-100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलते हुए हासिल की। उनसे पीछे सिर्फ भारत के रोहित शर्मा और पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। इन दोनों ने वनडे और टी-20 में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। हालांकि शोएब ने 35 और रोहित ने सिर्फ 32 ही टेस्ट खेले हैं। इस लिहाज से दोनों इस रिकार्ड से अभी काफी दूर हैं।

टेलर ने इससे पहले 99 टेस्ट में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 231 वनडे में 8570 रन बनाए, जिसमें 21 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। टेलर ने 100 टी-20 में 7 अर्धशतक की मदद से 1909 रन बनाए हैं। कीवी बल्लेबाज ने अपना 100वां टी-20 भी भारत के ही खिलाफ 2 फरवरी को माउंट माउनगुई में खेला था।

कीवी बल्लेबाज ने 2006 में डेब्यू किया था

टेलर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं अभी भी इस टीम के लायक हूं। मैं अभी भी फील्डिंग अच्छी कर रहा हूं और ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। मैं इससे खुश हूं।’’ टेलर ने नवंबर 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया था। वे टेस्ट और वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। हालांकि, टी-20 में वे पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम और मार्टिन गुप्टिल से पीछे हैं।

रोहित शर्मा

फॉर्मेट मैच रन औसत 100 50
टेस्ट 32 2141 46.54 6 10
वनडे 224 9115 49.27 29 43
टी-20 108 2773 32.62 4 21

शोएब मलिक

फॉर्मेट मैच रन औसत 100 50
टेस्ट 35 1898 35.14 3 8
वनडे 287 7534 34.55 9 44
टी-20 113 2321 31.36 0 8