Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेडक्रॉस ने एक लाख से अधिक लोगों को किया जागरुक: विनय प्रताप सिंह

0
248

परिवार पहचान पत्र बनवाने को रेडक्रॉस की टीम कर रही जागरुक

गुरुग्रामः 23 नवम्बर

जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा शुरू किए गए परिवार पहचान पत्र अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम एवं सोसायटी से जुड़े सदस्यों द्वारा जिले के सभी वार्डों, मोहल्लों एवं दूर.दराज के क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

जिला उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमित खत्री एवं निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह जागरुकता कार्यक्रम पिछले कई दिनों से जारी है। सोसायटी द्वारा दो दर्जन से अधिक युवाओं की टीम जागरुकता के लिए तैयार की गई है। यह टीम चार वाहनों में सवार होकर निकलती है। टीम के सफल प्रयासों से ही अब तक रेडक्रॉस ने एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें जागरुक किया है। निगमायुक्त ने जनता से अपील की है कि अपना परिवार पहचान पत्र जरूर बनवाएं। भविष्य में हर डॉक्यूमेंट का यह एक ही डॉक्यूमेंट होगा। इसी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

रेडक्रॉस की टीम तथा जागरुकता अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व जिला रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कुलदीप सिंह, ओशो कालिया, कोमल भटनागर, डा. गोला, टींकू आदि इस जागरुकता अभियान में अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं।